समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी, 2023 को शाम करीब 5:45 बजे दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे।
इस वर्ष एनसीसी अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में एक विशेष डे कवर और 75 रुपये मूल्यवर्ग का एक स्मारक विशेष रूप से ढाला हुआ सिक्का जारी करेंगे।
रैली एक हाइब्रिड दिन और रात कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी और इसमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होगा।
वसुधैव कुटुम्बकम की सच्ची भारतीय भावना में, 19 विदेशी देशों के 196 अधिकारियों और कैडेटों को समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
Comments are closed.