प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

श्री नरेंद्र मोदी ने कहा, डॉ. कलाम ने युवाओं को प्रेरित किया और राष्ट्र को बड़े सपने देखने की सीख दी

  • प्रधानमंत्री ने डॉ. कलाम को उनके जन्मदिन पर याद किया।
  • डॉ. कलाम को एक दूरदर्शी और प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाता है।
  • मोदी ने कहा कि उनकी जिंदगी हमें नम्रता और मेहनत की अहमियत सिखाती है।
  • प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि हम वह भारत बनाएंगे जिसकी डॉ. कलाम ने कल्पना की थी।

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली | 15 अक्टूबर: नरेन्द्र मोदी ने आज (मंगलवार) को पूर्व राष्ट्रपति और दुनियाभर में मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा,

“सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका विजन और चिंतन विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देश के बहुत काम आने वाला है।”

 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर याद किया। भाजपा ने एक्स पर लिखा,

“नवाचार की उनकी विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनका अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”

 

उल्लेखनीय है कि सादगी, सौम्‍यता, समर्पण और ईमानदारी की मिसाल रहे डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोडी में हुआ था। उन्होंने भारत के पहले स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-3) को विकसित करने में निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

डॉ. कलाम का जीवन न केवल विज्ञान और तकनीक में उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी रहा है। उन्होंने हमेशा राष्ट्र के विकास और युवाओं की सशक्तिकरण की दिशा में काम किया। उनके विचार, नवाचार और देशभक्ति की भावना आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है। उनका सरल जीवन और उच्च आदर्श हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।

 

 

Comments are closed.