प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले पंजाब में पुलिस का ऐक्शन, कई किसान नेता गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24मई। प्रधानमंत्री मोदी की रैली थोडी देर में जालंधर में शुरू होने वाली है। जिसको लेकर पुलिस अलर्ट पर है। वहीं पुलिस ने जालंधर में बीकेयू एकता सिधपुर चलंधनर के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया है और कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार गुरदासपुर और जालंधर में कई किसान नेताओं के घरों में पंजाब पुलिस ने छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया।

बता दें कि पटियाला में किसानों ने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करेंगे। वहीं कई किसान नेताओं ने कहा था कि वे हेलिपैड के पास पीएम मोदी का काले झंडे दिखाएंगे। किसान और जवान भलाई मोर्चा के सदस्य सुखदेव सिंह भोजपाज, तरलोक सिंह और सतबीर सिंह के ठीकानों पर पुलिस ने छापा मारा। इसके अलावा कीर्ति किसान यूनियन की गुरदासपुर शाखा के सेक्रेटरी और ट्रेड यूनियन के नेता माखन कोहार के ठीकाने पर भी पुलिस पहुंची थी।

बताया गया कि गुरुवार को देर रात भी कई जगहों पर छापेमारी की गई। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बताया गया कि कई किसान नेता पहले ही घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस के छापे की सूचना किसान नेताओं को पहले ही मिल गई थी ऐसे में वे घर से निकल गए थे।

Comments are closed.