राष्ट्रपति चुनाव: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देंगे झारंखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 जुलाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

झारखंड में एक प्रमुख राजनीतिक विकास में, सत्तारूढ़ महागठबंधन की प्रमुख पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा – झामुमो ने गुरुवार को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।

पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर कहा है कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति चुना जाएगा। ऐसे में पार्टी ने श्रीमती मुर्मू को वोट देने का फैसला किया है।

के राष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के ऐलान से विपक्ष को झटका लगा है। झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। ऐसे में उम्मीद थी कि झामुमो विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगा।

झामुमो की घोषणा के बाद कांग्रेस ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ रिश्तों पर विचार करने के लिए शुक्रवार को रांची में बैठक बुलाई है। इसमें राजनीतिक हालत पर चर्चा होगी। करीब एक माह में यह दूसरा मौका है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस को झटका दिया है।

राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एकतरफा निर्णय करते हुए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी थी। जबकि इस सीट पर कांग्रेस अपनी दावेदारी जता रही थी। उस वक्त भी कांग्रेस ने अपने तेवर दिखाए थे, पर गठबंधन बरकरार रहा।

झामुमो के द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के ऐलान के बाद कांग्रेस ने एक बार सख्त तेवर दिखाए हैं। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने सभी कांग्रेस मंत्रियों की बैठक बुलाई है, ताकि आगे की रणनीति पर चर्चा की जा सके।

 

Comments are closed.