राष्ट्रपति चुनाव: देश के अगले राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी, यहां जानें कब तक कितने नेताओं नें किया मतदान
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जुलाई। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रहेगी. चुनाव में NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष से साझा उम्मीदवार हैं. नतीजे गुरुवार यानी 21 जुलाई को आएंगे और इसके बाद पता चल जाएगा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन लेगा? हालांकि चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की स्थिति यशवंत सिन्हा की तुलना में स्पष्ट रूप से मजबूत है. राजनीतिक पार्टियों के समर्थन और उससे बनने वाले आंकड़ों के गणित की बात की जाए तो NDA उम्मीदवार के पक्ष में 60 प्रतिशत से अधिक मत पड़ने की संभावना है. मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में होगा. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे.
कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया
3:43 PM – कांग्रेस सांसद और पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनियां गांधी, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया
2:00 PM – दोपहर 1 बजे तक 54 विधायक डाल चुके हैं अपना वोट, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डाला था 48वें नम्बर पर वोट.
दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
11:15 AM- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डालकर निकले
11:15 AM- हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।
राजस्थान: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अपना वोट डाला।
10:57 AM- दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गिरीराज सिंह ने अपना वोट डाला।
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।
10:45 AM- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे चुनाव में अपना वोट डाला।
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा संसद पहुंचे।
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर विधायक वोट डाल रहे हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया मतदान.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर विधायक वोट डाल रहे हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाला वोट.
10:09 AM- संसद भवन में वोट डालने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह.
10:02AM – देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू. संसद और विधानसभाओं में डाले जाएंगे वोट.
9:51 AM- कांग्रेस की तरफ से यशवंत सिन्हा जी को मतदान किया जाएगा। ये राष्ट्रपति का चुनाव है आदिवासी और बिना आदिवासी का नहीं है ये चुनाव संविधान का है: कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट
9:45 AM- राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं. संसद और उसके आसपास…विशेष रूप से मतदान स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है.
Comments are closed.