प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में 71 पदक जीतने पर एथलीटों को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों को 71 पदक जीतने पर आज बधाई दी और इसे एशियाई खेलों में भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका बताया।

उन्होंने इस पदक तालिका को एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण बताया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं अधिक चमका!
71 पदकों के साथ, हम अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है।

प्रत्येक पदक कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा को उजागर करता है।

पूरे देश के लिए गर्व का क्षण। हमारे एथलीटों को बधाई।”

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में तीरंदाजी मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेल 2022 में तीरंदाजी मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“एशियाई खेलों में तीरंदाजी में पहला स्वर्ण पदक!
ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस को बधाई, जिन्होंने मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया और शानदार पोडियम फिनिश हासिल की। उनके असाधारण कौशल, सटीकता और टीम वर्क ने बेहतरीन परिणाम सुनिश्चित किया। उन्हें बधाई।”

Comments are closed.