समग्र समाचार सेवा
प्रतापगढ़, 10दिसंबर।
राष्ट्रीय किसान विकास महासंघ के संस्थापक सतीश श्रीवास्तव की जयंती के अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों द्वारा ब्लॉक स्तर से लेकर जगह-जगह पौध रोपण का कार्य किया गया, साथ ही जयंती भी मनाई गयी।
मुख्यालय पर स्थित राष्ट्रीय किसान विकास महासंघ कार्यालय में जयंती मनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोकसतीश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसान और कृषि एवं कृषि पर आधारित उद्योग अपने देश की अर्थनीति का मुख्य आधार है| किसान और कृषि के बगैर भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। परंतु जहॉं एक तरफ पूरे विश्व में कृषि क्षेत्र का चौतरफा विकास हो रहा है, वहीं भारत में किसान असहाय बना हुआ है। यह सब देखते हुए श्री सतीश जी ने किसानों में देश के प्रति उनके दायित्व के साथ साथ उनके अधिकारों के लिए जागृती लाने के लिए एक अराजनैतिक संगठन की जरूरत महसूस करते हुए राष्ट्रीय किसान विकास महासंघ, इस अराजनैतिक व राष्ट्रवादी संगठन की स्थापना की। मै सर्वप्रथम संस्था के सभी सदस्यों को बहुत बहुत बधाई देता हूँ इस सफ़ल कार्यक्रम के आयोजन हेतु।
स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय किसान विकास महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष की जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी गण एवं जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र भारती जी, लवकुश सरोज ने अपने विचार व्यक्त किये एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments are closed.