भारत में पहली बार चलेंगे प्लास्टिक करेंसी नोट: RBI गवर्नर

  • अगला वित्त वर्ष शुरू होते ही देश में पॉलीमर (प्लास्टिक) करेंसी नोट चलन में होंगे—RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा।
  • अभी पायलट स्टेज में है—भारतीय माहौल, जलवायु और इन्फ्रास्ट्रक्चर में टेस्टिंग के बाद फाइनल योजना।
  • पॉलीमर नोट की लाइफ पेपर नोट के मुकाबले 3-4 गुना अधिक—60 देशों में पहले से चलन।
  • मुख्य फोकस—लोअर डिनॉमिनेशन नोट्स की लाइफ बढ़ाना और आरबीआई की करेंसी मैनेजमेंट क्षमता बढ़ाना।
  • सरकार ने छपाई और सर्कुलेशन की दी मंजूरी, सुरक्षा फीचर्स और सुरक्षा क्लीयरेंस के बाद प्रिंटिंग शुरू होगी।

समग्र समाचार सेवा 

मुंबई, 7 अगस्त :भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि देश में अगले वित्त वर्ष की शुरुआत से पॉलीमर (प्लास्टिक) करेंसी नोट चलन में आएंगे।गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि RBI फिलहाल पायलट स्टेज में है—इन नोट्स को भारतीय परिस्थितियों, मौसम और मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर के अनुसार टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा—पॉलीमर नोट्स की लाइफ पेपर नोट्स के मुकाबले तीन से चार गुना अधिक पाई गई है, जिससे लोअर डिनॉमिनेशन नोट्स ज्यादा टिकाऊ होंगे।

सरकार ने हाल ही में इन नोट्स के प्रिंट और सर्कुलेशन को मंजूरी दी है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, यूके, वियतनाम समेत 60 देशों में ऐसे नोट पहले से चलन में हैं।
RBI द्वारा सुरक्षा फीचर्स और सभी मंजूरियों के बाद जल्द ही भारत में भी ये नोट आम लोगों को मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.