‘बेवतनों’ की वतन वापसी… हाथों में हथकड़ी, पैरों में जंजीर बांधकर लाए गए भारतीय, जसपाल ने बताया एक-एक सच!
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6 फरवरी। विदेश में बेहतर जिंदगी और सुनहरे भविष्य की तलाश में गए कई भारतीयों के लिए यह सफर एक दर्दनाक अनुभव में बदल गया। हाल ही में सैकड़ों भारतीयों को जबरन वापस लाया गया, लेकिन उनकी हालत देखकर हर किसी का दिल दहल गया। उनके हाथों में हथकड़ियां थीं, पैरों में जंजीरें थीं और चेहरे पर निराशा और भय साफ झलक रहा था। इन प्रवासियों में से एक जसपाल ने अपने दिल दहला देने वाले अनुभव को साझा किया, जिसने दुनिया के सामने कई कड़वे सच खोलकर रख दिए।
Comments are closed.