राजद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पद से दिया इस्तीफा 

समग्र समाचार सेवा
पटना, 10जुलाई। राष्ट्रीय जनता दल और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बहुत बड़ा झटका लगा है। चर्चा है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने स्वास्थ्य कारणों एवं तेज प्रताप यादव के रवैया से क्षुब्ध होकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दें कि दो साल पहले पार्टी के कई नेताओं के विरोध के बावजूद लालू यादव ने जगदानंद सिंह को राजद की कमान सौंपी थी। जगदानंद सिंह लालू परिवार के बहुत करीबी हैं। इसके अलावा उनकी छवि काफी ईमानदार और कर्मठ नेता की रही है। वह रामगढ़ से एमएलए और बक्सर से सांसद रह चुके हैं। लालू सरकार में वह जल संसाधन मंत्री भी रहे।

बताया जा रहा है कि लालू ने जगदानंद सिंह का इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें पद पर बने रहने को कहा है। दरअसल जगदानंद सिंह तेज प्रताप यादव के रवैया के कारण कुछ दिनों से नाराज चल रहे हैं। पिछले दिनों जब लालू की पार्टी राजद का स्थापना दिवस था उन दिनों भी तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह पर तंज कसा था।
पिछले कुछ समय से जगदानंद सिंह व लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के बीच तनातनी की खबरें आती रहती थीं। अभी चार दिन पहले राजद के स्थापना दिवस समारोह में भी तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह पर निशाना साधा था।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान मंच से ही कहा कि लगता है जगदानंद सिंह हमसे नाराज चल रहे हैं, इसलिए मेरी बातों पर हाथ उठाकर समर्थन नहीं करते। वह पहले भी जगदानंद सिंह का विरोध कर चुके थे। तब जगदानंद सिंह ने इसे परिवार का मामला बताया था।

हालांकि बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का इस्तीफा अभी पार्टी अध्यक्ष लालू यादव ने मंजूर नहीं किया है। उन्होंने उसने पद पर बने रहने को कहा है। दरअसल, जगदानंद इधर तेजप्रताप यादव की ओर से खुद को निशाना बनाने से नाराज चल रहे थे।

Comments are closed.