Sanju Samson Team India New T20I Opener: क्या संजू सैमसन के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 फॉर्मेट के लिए नया ओपनर मिल गया है?
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,9 नवम्बर। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में एक स्थिर और दमदार ओपनर की तलाश लंबे समय से जारी है। जहां रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी अक्सर ओपनिंग का जिम्मा संभालते रहे हैं, वहीं एक युवा और ताजगी भरी ऊर्जा की भी टीम में कमी महसूस होती है। इस बीच, संजू सैमसन ने हाल के मैचों में जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उससे भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या सैमसन को टी20 फॉर्मेट में टीम का नियमित ओपनर बनाया जा सकता है।
Comments are closed.