भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मिली गर्ग से भाजपा के वरिष्ठ नेता व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उप प्रधान अविनाश राय खन्ना ने की मुलाकात
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा,मोहाली की अध्यक्ष श्री मती मिली गर्ग , एडवोकेट ने बताया —रविवार को उनके आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, हिमाचल प्रदेश के भाजपा इंचार्ज एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के उप प्रधान श्री अविनाश राय खन्ना जी के साथ मोहाली स्थित निवास स्थान होमलैंड हाइट्स पर एक मुलाकात की।
इस मौके पर अविनाश राय खन्ना जी ने महिला मोर्चा जिला मोहाली द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी और टीम के सभी सदस्यों का हौसला बढ़ाया।
चाय पर चर्चा करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभवों को सांझा किया और 2024 के चुनावों के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री आशु खन्ना जी और महिला मोर्चा मोहाली से सेक्रेटरी श्रीमती नीलिमा अरोड़ा जी, और मोहाली के विभिन्न मंडलों से
महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सारिका जग्गी जी, श्रीमती अनिता जोशी जी और श्रीमती रीता जी विशेष तौर पर उपस्थिति रही।
Comments are closed.