उपराज्यपाल मनोज सिंन्हा के होम टाउन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने की शिरकत

समग्र समाचार सेवा
गाजीपुर, 10नवंबर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिंन्हा ने अपने पैतृक आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे। रक्षामंत्री के अलावा इस ज्ञान यज्ञ में कई बड़े बडे़ नेता भी पहुंचे।

कथा का आयोजन 1 नवंबर से शुरू हुआ जो 8 नवंबर को खत्म हुआ।
इस दौरान यज्ञ में यूपी विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्‍ना, कृषि मंत्री जासूर्यप्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री पंकज चौधरी, खेल मंत्री गिरिश चंद्र यादव, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कैबिनेट मंत्री अनील राजभर, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, अल्‍पसंख्‍यक मंत्री वारिस सहित हजारों वीवीआईपी लोगों ने शिरकत की।

इस यज्ञ के आयोजन में बड़े पैमाने पर राजनीतिक दलों की मौजुदगी यह साबित करती है कि अब भी पूरे राज्य में सिन्हा परिवार का राजनीतिक प्रभाव किसी से कम नहीं है।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज सिन्हा की हार के बाद मोदी सरकार ने उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया, जिससे न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके राजनीतिक व्यक्तित्व को लेकर चर्चा छिड़ गई।

2022 के विधानसभा चुनावों में जिले की सभी सात सीटों पर हार के बाद, सिन्हा परिवार के शुभचिंतकों और समर्थकों को निराश भी व्यक्त किया यहां तक कि उस दौरान विरोधी दलों ने भी जमकर उपहास किया।

लेकिन सिन्हा परिवार ने अपने पैतृक आवास मोहनपुरवा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया, जिसमें कई नेताओं ने भाग लिया।

इससे यह स्पष्ट हो गया कि सिन्हा परिवार का अभी भी राजनीतिक प्रभाव है और भाजपा उनके निर्देश पर गाजीपुर में एक कार्य योजना तैयार करेगी।

बता दें कि मनोज सिन्हा (जन्म 1 जुलाई, 1959) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो जम्मू और कश्मीर के वर्तमान उपराज्यपाल हैं।
उन्होंने भारत सरकार में संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।
सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए।

Comments are closed.