यूपी चुनाव: समाजवादी पार्टी ने पांच प्रत्याशी किए घोषित

  • समाजवादी पार्टी (SP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पांच विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
  • अंशु मलिक (सहारनपुर), नाहिद हसन (कैरणा), महबूब अली (अमरोहा), ज्योति लोढ़ी (ललितपुर), उमर अली खान (बेहट) को टिकट
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस से “जन-अपेक्षा और राजनीतिक सच्चाई” समझकर गंभीर वार्ता की अपील की
  • ‘पीडीए कैंडिडेट’ मॉडल पर सीट एडजस्टमेंट, सम्मानजनक और जिताऊ बंटवारे पर दिया ज़ोर

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 25 नवंबर: समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने सहारनपुर से अंशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली, ललितपुर से ज्योति लोढ़ी और बेहट से उमर अली खान का चयन किया है।इसके साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सार्वजनिक अपील की कि “यह ऐतिहासिक मौका है—जब दोनों सेक्युलर दल मिलकर सांप्रदायिक भाजपा और उसकी संकीर्ण मानसिकता वाली सहयोगी ताकतों को हराकर प्रदेश और देश को गलत हाथों में जाने से बचा सकते हैं।”

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से आग्रह किया कि सभी संभावित सीटें चिन्हित कर सपा को भेजे, ताकि जिन सीटों पर दोनों दल मजबूत हैं, वहां साझा चर्चा और आंकड़ों के आधार पर सबसे जीतने योग्य उम्मीदवार ढूंढ़ा जा सके। सपा प्रमुख का जोर रहा कि “पीडीए कैंडिडेट” (पीछड़े-दलित-अल्पसंख्यक) साझा बैनर तले गठबंधन का हर उम्मीदवार जनता के बीच जाए।
उन्होंने पद, प्रतिष्ठा या बंटवारे के बजाय ‘सीट एडजस्टमेंट’ पर फोकस करते हुए कहा कि “जो सीट दोनों के लिए मुश्किल हों, वहां कम-से-कम दो प्रत्याशियों को लेकर सोच-विचार और तालमेल से निर्णय लें, ताकि असली मकसद—अधिक सीटों पर जीत—पूरी हो सके।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.