अमरीका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा
अमरीका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाकर 31 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है। वे जनवरी, 2023 में सेवानिवृत्त हो रहे थे। श्री संधु 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।