दूरदर्शन सरकार की उपलब्धियों पर एक वृत्तचित्र ‘धरोहर भारत की- पुनरुत्थान की कहानी’ का प्रसारण करेगा
भारत के वर्तमान की ताकत हमारे समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रीय मूल्यों के ज्ञान में निहित है। आज के इस उन्नतिशील मोड़ पर, दूरदर्शन दो भागों वाले एक वृत्तचित्र ‘धरोहर भारत की-पुनरुत्थान की कहानी’ का प्रसारण करेगा।