नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय का भव्य शुभारंभ, देशभर से जुटे 840 स्वयंसेवक
जीजी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली,13 मई । रेशीमबाग की पवित्र भूमि एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय का आज सुबह महर्षि व्यास सभागार में शुभारंभ हुआ। संघ की वैचारिक धारा और राष्ट्र सेवा की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में देशभर से 840 चुनिंदा स्वयंसेवकों ने भाग लिया है।
Comments are closed.