समग्र समाचार सेवा
पटना,9फरवरी।
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नीतीश सरकार के पहले कैबिनेट का विस्तार हो चुका हैं। दोपहर 12:30 बजे राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बीच एनडीए के दोनों घटक दलों भारतीय जनता पार्टी एवं जनता दल यूनाइटेड ने अपने 17 नए मंत्रियों की लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी थी। इसके बाद मंत्रियों की कुल संख्या 31 हो गई है। सबसे पहले बीजेपी के शाहनवाज हुसैन ने शपथ ग्रहण किया।
राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम करीब 50 मिनट तक चला। बीजेपी एमएलसी शाहनवाज हुसैन ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने उर्दू भाषा में पद की शपथ ली। शाहनवाज को नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी का बड़ा चेहरा माना जाता हे।
इन मंत्रीयों ने ली शपथ-
- इसके बाद नालंदा से जेडीयू विधायक श्रवण कुमार मंत्री बनाए गए हैं। वे सात बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार 1995 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। वे पहले भी मंत्री रहे हैं।
- बहादुरपुर से जेडीयू विधायक मदन सहनी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मिथिलांचल में जेडीयू के बड़े चेहरे हैं।
- मोतिहारी से बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मोतिहारी सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हें। वे पहले भी मंत्री रहे हैं।
- जेडीयू एमएलसी संजय कुमार झा ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले संजय झा ने मैथिली में शपथ ली। वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं।
- धमदाहा से जेडीयू विधायक लेसी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। लेसी सिंह पहले भी मंत्री रहीं हैं।
- बीजेपी एमएलसी सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के बेटे हैं। सम्राट चौधरी तीसरी बार मंत्री बने हैं।
- गोपालगंज से बीजेपी विधायक सुभाष सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके पहले बीजेपी के छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं।
- बांकीपुर के बीजेपी विधायक व युवा नेता नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली। चार बार से विधायक नितिन नवीन ने बीते चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को पराजित किया था।
- जेडीयू कोटे से चकाई के निर्दलीय विधायक सुमीत सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ। सुमित सिंह चिराग पासवान के बड़े विरोधी तथा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं।
- गोपालगंज के भोरे विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वे बिहार पुलिस में डीजी रह चुके हैं। पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने पहली बार चुनाव जीता है।
- नौतन से बीजेपी विधायक नारायण प्रसाद ने ली मंत्री पद की शपथ। वे पहली बार मंत्री बने हैं।
- बांका के अमरपुर से विधायक जयंत राज ने मंत्री पद की शपथ ली। महज 33 साल के जयंत मंत्रिमंडल के सबसे युवा चेहरा हैं। उन्होंने कांग्रेस के जीतेंद्र सिंह को पराजित किया था।
- सहरसा के बीजेपी विधायक आलोक रंजन झा ने मंत्री पद की शपथ ली। वे पहली बार मंत्री बने हैं। कोसी इलाके से उनके साथ सुपौल के छातापुर विधायक नीरज बबलू भी मंत्री बनाए गए हैं।
- बीएसपी से जेडीयू में आए जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली। वे कैमूर के चैनपुर से विधायक हैं। जमा खान जेडीयू के एकमात्र मुस्लिम विधायक हैं।
- बीजेपी कोटे से जनक राम ने ली मंत्री पद की शपथ। उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा। वे बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।
Comments are closed.