वे जिन्ना के उपासक, हम सरदार पटेल के पुजारी

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 27 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला है। उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हैं। दरअसल, पिछले दिनों अखिलेश ने पाकिस्तान को भारत का दुश्मन नंबर एक नहीं बताया था। इसके बाद से यूपी के चुनावी मैदान में पाकिस्तान की विधिवत एंट्री हो गई है। अब इस पर योगी आदित्यनाथ भी लगातार हमलावर हैं।

योगी ने समाजवादी पार्टी पर बोला सीधा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘जिन्ना विवाद’  और ‘पाकिस्तान’ को साथ लेते हुए विपक्षी समाजवादी पार्टी को बड़े जोरदार तरीके से घेरा है। ट्वीट कर योगी ने कहा है कि वे जिन्ना के उपासक हैं। हम सरदार पटेल के पुजारी हैं। उनको पाकिस्तान प्यारा है। हम मां भारती पर जान न्योछावर करते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मथुरा में थे। इससे पहले कैराना में भी उन्होंने प्रचार किया था। इन दोनों स्थानों पर उनके निशाने पर विपक्ष रहा था। पाकिस्तान को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है। अब सीएम योगी इसे आगे बढ़ाता दिख रहे हैं।

अखिलेश को अपनी पिच पर लाने की तैयारी में भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव को राष्ट्रवाद की पिच पर लाने की पूरी तैयारी कर ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ का मां भारती को लेकर दिया गया यह बयान इस मायने में काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, पिछले दिनों जिस प्रकार से अखिलेश यादव ने पाकिस्तान को देश का बड़ा दुश्मन नहीं माना और इसे भारतीय जनता पार्टी के चुनावी एजेंडे से जोड़कर पेश किया। इसके बाद मामला गरमा रहा है। सीएम योगी ने खुद यानी भाजपा को मां भारती का उपासक बताकर विपक्षी नेता को सीधे-सीधे पाकिस्तान से प्यार होने की बात कर दी है।

Comments are closed.