समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 14जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी टीम में तीन अनुभवी लोगों को और शामिल कर लिया है। तीन जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत, सत्यपाल सिंह हुए नियुक्त करने के निर्देश दिए। इस सम्बंध में सचिवालय प्रशासन से आदेश जारी कर दिए हैं। इन तीनों को मुख्यमंत्री का पीआरओ यानी जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है। आदेश जारी होते ही तत्काल प्रभाव से तीनों को कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
Comments are closed.