आज ममता बनर्जी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई से करेंगी मुलाकात, हो सकता है गठबंधन

समग्र समाचार सेवा
पणजी, 30अक्टूबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गोवा में भी चुनावी बिगुल फुंक दिया है। इतना ही नही बड़ी तेजी से टीएमसी में वहां से एक के बाद एक नेता पार्टी में शामिल हो रहे है। यह सब देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ममता अपने आप को राष्ट्रीय स्तर पर और सबसे बड़ी पार्टी घोषित करने की तैयारी में है।
खबरे तो यह भी आ रही है कि ममता बनर्जी आज गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई से मुलाकात करेंगी और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी और विजय सरदेसाई की पार्टी का गठबंधन भी हो सकता है। इससे पहले जीएफपी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश की थी, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। इसलिए आज विजय सरदेसाई ममता बनर्जी के साथ मुलाकात करने वाले हैं।
विजय सरदेसाई ने शुक्रवार को कहा कि वह एक मजबूत टीम के पक्ष में हैं। इस साल अप्रैल में गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कहा था कि भाजपा असमाजिक है और उसका साथ छोड़ दिया था। सरदेसाई ने कहा, “इस भ्रष्ट और सांप्रदायिक शासन को समाप्त करने के लिए विपक्ष में एकता होना जरूरी है। 2022 के बारे में गंभीर हो जाएं। मैं ममता बनर्जी को अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ कल सुबह 10 बजे निमंत्रण पर बुलाऊंगा।”

सरदेसाई की पार्टी के विधानसभा में तीन विधायक हैं, ये गोवा में एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पिछली भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप भी में कार्य किया। बंगाल के विधानसभा चुनावों में अपने घरेलू मैदान पर टीएमसी की स्थिति को मजबूत करने के बाद, ममता बनर्जी अब गोवा के दौरे पर हैं। ममता बर्जी अब अपनी पार्टी के लिए नए राज्यों में शाखा बनाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस पहली पार्टी थी जिसके साथ जीएफपी ने गठबंधन करने की कोशिश की थी। कांग्रेस द्वारा उन्हें अपने साथ नहीं लेने के बाद, पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस से संपर्क किया। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।

2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं, जिससे मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा को 13 पर सीमित कर दिया गया था। लेकिन बीजेपी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करने के लिए चली गई और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सत्ता में आई।

Comments are closed.