भोपाल पहुंचे केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, राजा भोज हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26दिसंबर। आज केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे है। भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।

मध्यप्रदेश में खेल संबंधी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज यहां पहुंचे और उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग के मैदानों और वॉटर स्पोटर्स केंद्र का अवलोकन किया।

यहां केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा और राहुल गांधी के सेना पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि, राहुल गांधी 1962 में जी रहे, भारत की सेना पर विश्वास नहीं।

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी जी यह भारत देश है, मोदी की सरकार है, यहां हर घर तिरंगा फहराया जाता है। आपको भी तिरंगा फहराने के लिए स्वागत है। आप जम्मू कश्मीर आएं एक पर्यटक की तरह, लेकिन ध्यान रहे कि देश में शांति को भंग न करें।

बता दें कि, आज अनुराग ठाकुर देर शाम को यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में ‘‘खेलो इंडिया‘’के‘‘लोगो‘’ अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान स्थानीय रवींद्र भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के खेल पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। ‘‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0‘’ की मेजबानी का अवसर इस बार मध्यप्रदेश को मिला है और इसका आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक भोपाल और राज्य के चिंहित शहरों में किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर पर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

Comments are closed.