Unlock 5 Guidelines : अधिक छूट के साथ खुल सकते है पर्यटन स्थल और सिनेमा हॉल

भारत में लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रव्यापी अनलॉक का चौथा चरण 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। 1 सितंबर को शुरू हुए अनलॉक 4 में केंद्र सरकार ने पहली बार मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण छूट दी गई थी। संभावना है कि आज केंद्रीय गृह मंत्रालय अनलॉक 5.0 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर सकता है।

अटकले लगाई जा रही है कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले अनलॉक के पांचवें चरण में और भी कई छूट सरकार कि तरफ से दी जा सकती है। त्योहार सीज़न की वजह से उम्मीदें है कि केंद्र अनलॉक के लिए और गतिविधियां खोल देगा। गृह मंत्रालय (MHA) ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल, सैलून, रेस्तरां और जिमों को प्रतिबंधों के साथ खोलने की अनुमति दी थी। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार और भी कई आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की छूट दे सकती है।

पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रेड जोन एरिया में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन पर जोर देने का सुझाव दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इस वजह से आर्थिक गतिविधियों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

इसके साथ ही मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा अपील के बावजूद 21 सिंतंबर से गृह मंत्रालय ने सिर्फ ओपन-एयर थिएटरों का संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने गृह मंत्रालय को सिनेमा हॉल के लिए बैठने की व्यवस्था का फॉर्मूला दिया था। योजना के मुताबिक पहली पंक्ति में और अगली सीटों को वैकल्पिक रूप से रखा गया ताकि सामाजिक दूरी को बनाए रखा जा सके।

कोरोना लॉकडाउन के कारण सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र पर्यटन का है। हालही में ताजमहल सहित पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने के बाद यहां कुछ कमाई देखी गई। अनलॉक-5 के दौरान इसके बढ़ने की संभावना है। गृह मंत्रालय और भी पर्यटन केंद्रों और पर्यटन स्थलों को यात्रियों के लिए खोलने की अनुमति दे सकता है। इसके अलावा देश भर के कई स्कूल और कॉलेज 21 सितंबर से फिर से खुल गए। हालांकि 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को स्वेच्छा से स्कूल आने की छूट दू गई। यह अगले महीने तक जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, घटनाक्रम से अवगत लोगों के अनुसार, प्राथमिक कक्षाएं कुछ और हफ्तों तक बंद रहेंगी।

Comments are closed.