समग्र समाचार सेवा
लखनउ, 15अप्रैल।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज प्रदेश के 18 जिलों में मतदान हो रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुए जो शाम 6 बजे तक चलेंगे। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में आज अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में मतदान हो रहे हैं।
सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक तरफ जहां चुनाव आयोग काफी सतर्क है तो वहीं प्रशासन ने भी कोरोना और शांतिपूर्वक मतदान कराने को लेकर पहले से ही पूरी तैयारी कर ली है।
जानिए कहां-कहां आज डाले जा रहे वोट-
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आज कुल 18 जिलों में 51176 पोलिंग बूथों पर मतदान हो रहा है, जिसमें आज करीब 3 करोड़ 16 लाख 46 हज़ार 162 मतदाता 51176 पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
अयोध्या में कुल 1672701 मतदाता डालेंगे वोट
अयोध्या में 2710 पोलिंग बूथ पर डालें जाएंगे वोट
आगरा में मतदान के लिये 3407 पोलिंग बूथ बनाए गए
आगरा में कुल 2028878 मतदाता डालेंगे वोट
कानपुर नगर में मतदान के लिए 1994 पोलिंग बूथ बनाए गए
कानपुर नगर में 1253056 मतदाता डालेंगे वोट
गाजियाबाद में 958 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट
गाज़ियाबाद में 557412 मतदाता डालेंगे वोट
गोरखपुर में 4647 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट
गोरखपुर में 2978569 मतदाता डालेंगे वोट
जौनपुर में 5106 पोलिंग बूथ पर डाले जाएमगे वोट
जौनपुर में 3629704 मतदाता डालेंगे वोट
झांसी में 1676 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट
झांसी में 973522 मतदाता डालेंगे वोट
प्रयागराज में 5270 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट
प्रयागराज में 3402851 मतदाता डालेंगे वोट
बरेली में 3870 पोलिंग बूथ पर डाले जाएंगे वोट
बरेली में 2347655 मतदाता करेंगे मतदान
भदोही में 1889 पोलिंग बूथ बनाए गए
भदोही में 1114052 मतदाता करेंगे मतदान
महोबा में मतदान के लिए 925 पोलिंग बूथ बनाए गए
महोबा में 571341 मतदाता डालेंगे वोट
रामपुर में मतदान के लिए 2119 पोलिंग बूथ बनाए गए
रामपुर में 1307667 मतदाता डालेंगे वोट
रायबरेली में मतदान के लिए 3591 पोलिंग बूथ बनाए गए
रायबरेली में 2118144 मतदाता डालेंगे वोट
श्रावस्ती में मतदान के लिए 1332 पोलिंग बूथ बनाए गए
श्रावस्ती में 828403 मतदाता डालेंगे वोट
संत कबीर नगर में 2036 पोलिंग बूथ बनाए गए
संतकबीर नगर में 1249544 मतदाता डालेंगे वोट
सहारनपुर में मतदान के लिए 3283 पोलिंग बूथ बनाए गए
सहारनपुर में 1856476 मतदाता डालेंगे वोट
हरदोई में मतदान के लिए 4727 पोलिंग बूथ बनाए गए
हरदोई में 2811208 मतदाता डालेंगे वोट
हाथरस में मतदान के लिए 1636 पोलिंग बूथ बनाए गए
हाथरस में 944979 मतदाता डालेंगे वोट
Comments are closed.