समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 जनवरी। हाल ही में अमेरिका के विभिन्न गुरुद्वारों में अवैध प्रवासियों की तलाश में अमेरिकी पुलिस के अचानक पहुंचने से सिख समुदाय में आक्रोश फैल गया है। यह कार्रवाई अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए अभियान का हिस्सा थी, लेकिन इसके परिणामस्वरूप गुरुद्वारों में तनाव बढ़ गया। सिख संगठन और समुदाय के अन्य सदस्य इस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है।
Comments are closed.