समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई। कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की नीयत स्पष्ट नहीं दिख रही थी, जिसके चलते सपा ने उपचुनाव में सभी सीटों पर अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह निर्णय यूपी की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है, क्योंकि कई मौकों पर सपा और कांग्रेस एक साथ आकर चुनाव लड़ते रहे हैं।
Comments are closed.