समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 25मई। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में अजय कोठियाल बीजेपी में शामिल हुए। बीते हफ्ते ही अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
त्यागपत्र
पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ । pic.twitter.com/5IMeVRu4sb
— Col Ajay Kothiyal, KC, SC, VSM (R.) (@ColAjayKothiyal) May 18, 2022
Comments are closed.