उत्तराखंडः कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व ‘फूलदेई’

समग्र समाचार सेवा

देहरादून, 14 मार्च। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’ मनाया। धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दीं एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। फूलदेई लोकपर्व पर धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

फूलदेई उत्तराखंड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे।

जीताने के लिए धामी ने जनता को धन्यवाद कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कहा कि भाजपा को जिताने के लिए पूरे उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद। इस प्रचंड जीत ने विरोधियों के हौंसले पस्त कर दिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया किया और बताया कि कैसे कोरोना काल में भी 2 सालों तक उन्होंने गरीबों का ख्याल रखा। पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कैसे 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सारे राजनीतिक मिथक टूट रहे हैं।

Comments are closed.