बस्ती में वीवीपैट का रोल खत्म होने पर मतदान प्रभावित, कुशीनगर में ग्राम प्रधान बना रहे भाजपा के पक्ष में वोटिंग का दबाव

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 3 मार्च। उत्तर प्रदेश में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान जारी है। सबसे ज्यादा बस्ती में वोटिंग हुई है। देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता ने ईवीएम का वायर तोड़ दिया। सपा ने आरोपों की झड़ी लगाई है। अंबेडकर नगर जिले की आलापुर विधानसभा 279 के बूथ संख्या 71 पर ईवीएम मशीन खराब है। बस्ती जिले की कप्तानगंज विधानसभा 308 के बूथ संख्या 416 पर ईवीएम मशीन खराब है। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

सपा का आरोप-ग्राम प्रधान बूथ के अंदर बैठकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने का बना रहे दबाव

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए शिकायत की है कि बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा 357 के बूथ संख्या 358 पर गांव के प्रधान बूथ के अंदर बैठकर भाजपा के समर्थन में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

कुशीनगर में ग्राम प्रधान बना रहे भाजपा के पक्ष में वोटिंग का दबाव

अंबेडकर नगर जिले की जलालपुर विधानसभा 280 के बूथ संख्या 204 पर ईवीएम खराब हो गई है। सपा ने चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है। कुशीनगर जिले की कुशीनगर विधानसभा 333 के बूथ संख्या 129, 130 पर ग्राम प्रधान सुबह से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं।

 बस्ती के फरेंदा में वीवीपैट की रोल खत्म होने से मतदान प्रभावित 

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए शिकायत की है कि बस्ती जिले की फरेंदा विधानसभा 315 के बूथ संख्या 208 पर डेढ़ घंटे से वोटिंग बंद है, क्योंकि वीवीपैट की रोल खत्म हो गया है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

समाजवादी पार्टी लगाया ने फर्जी वोटिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि संतकबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा 314 के बूथ संख्या 139 ईवीएम खराब है। देवरिया जिले की सलेमपुर विधानसभा 341 के बूथ संख्या 341 पर ईवीएम खराब है। देवरिया जिले की बरहज विधानसभा 342 के बूथ संख्या 229, 330 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा 362 के बूथ संख्या 132 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

 स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान

सिद्धार्थनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह ने दोपहर को नरकटहा स्थित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वह अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे। मंत्री ने लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और परिवार के साथ वोट डाला। बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबको है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और एक अच्छी सरकार बनाने में सहयोग करें।

Comments are closed.