गुरुवायूर, 1 जून : वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) की केरल राज्य इकाई की दूसरी वार्षिक आम बैठक शनिवार को गुरुवायूर में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख एम. गणेश, डब्लूजेआई के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, बीएमएस के राज्य समिति सदस्य मुल्लापल्ली कृष्णमुद्री और बिज्जू थरयिल शामिल थे।
बैठक को संबोधित करते हुए एम. गणेश ने पत्रकारिता के राष्ट्रीय हित पर आधारित लेखन को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को स्मरण किया।
डब्लूजेआई के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने पत्रकारों के बीच एकता, भाईचारे और सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एकजुट रहकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा करनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के पूर्व अध्यक्ष शिजू थरयिल ने किया। बैठक में नई राज्य समिति का गठन भी किया गया, जिसमें संतोष कुमार को अध्यक्ष और अजयकुमार को महासचिव चुना गया। इनके साथ 14 अन्य सदस्यों को समिति में शामिल किया गया है।
नई समिति ने केरल सरकार से मांग की है कि राज्य के सभी पत्रकारों को पत्रकार कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जाए और उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Comments are closed.