8,मई दैनिक राशिफल एवं आज का पंचांग

◕ मेष (Aries) : नेतृत्व | साहस | जोश (अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

आज का दिन आपको आशा के विपरीत फल देने वाला है। जिस कार्य अथवा समय लाभ की उम्मीद नही होगी उसी कार्य से अथवा समय अकस्मात लाभ होने से आश्चर्य में पड़ेंगे तथा जहां से सफलता की उम्मीद रहेगी वहां से निराश होने की संभावना है। आज किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने की जगह स्वयं के बल पर कार्य करे तो सफलता की संभावना अधिक रहेगी। काम-धंधे में जो भी कार्य को छोटा या बड़ा उसे निष्ठा से करे कुछ लाभ ही देकर जायेगा आनाकानी करने पर आगे के लिये मार्ग बंद हो सकता है। गृहस्थी में आनंद का वातावरण रहेगा परिजन कामनापूर्ति होने पर स्नेह बरसायेंगे लेकिन आनाकानी करने पर परिणाम विपरीत ही मिलेंगे। स्वयं अथवा परिजन कि सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे इसमे लापरवाही से बचें।

 शुभ अंक: 5
 शुभ रंग: पीला 
 उपाय: जल में हल्दी मिलाकर आज सूर्य को अर्घ्य दे 

◕ वृषभ (Taurus) : धैर्य | सौंदर्य | स्थिरता (उ, ए, ई, औ, द, दी, वो)
आज के दिन से आपको मिला जुला फल प्राप्त होगा मध्यान तक का समय कल्पनाओं में खराब करेंगे आज बुद्धि विवेक रहने पर भी किसी काम से बचने के चक्कर मे मूर्खो जैसी हरकते कर स्वयं ही हास्य के पात्र बनेंगे। मध्यान बाद आर्थिक विषयो को लेकर चिंता बढ़ेगी पूर्व में बरती लापरवाही की ग्लानि होगी। कार्य क्षेत्र पर गति रहेगी परन्तु प्रतिस्पर्धा भी होने के कारण लेदेकर सौदे करने पड़ेंगे फिर भी धन की आमद राहतजनक हो जाएगी। आज आप बाहर के लोगो से अत्यंत मधुर व्यवहार करेंगे लेकिन घर मे इसके विपरीत खर्च से बचने अथवा स्वभावतः परिजनों को दबाकर रखने के प्रयास में रहेंगे। संध्या का समय सेहत में नरमी आने पर पूर्वनियोजित कार्य रद्द करने पैड सकते है।
 शुभ अंक: 4
 शुभ रंग: पीला 
 उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें

◕ मिथुन (Gemini) : बुद्धिमत्ता | संवाद | चपलता (के, को, क, घ, छ, ह, ड)

आज के दिन भी आप बैठे बिठाये व्यर्थ के झगड़े मोल लेंगे कार्य क्षेत्र पर आवश्यकता अनुसार आय आसानी से हो जाएगी फिर भी असंतोषी स्वभाव उटपटांग के कार्यो में भटकाएगा आज अपने काम से काम रखें पराये काम मे टांग फसाना भारी पड़ सकता है मान हानि के प्रबल योग है। सहकारी कार्यो से आज बच कर ही रहे समय धन व्यर्थ करने के बाद भी काम बनना सन्देहास्पद रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भागीदारों अथवा किसी अन्य से धन को लेकर कहासुनी हो सकती है। घरेलू वातावरण भी आपके रूखे व्यवहार के कारण अशांत रहेगा वादा कर मुकरने पर भी किसी से कलह होगी। आज आपके समर्थन की अपेक्षा विरोध करने वाले अधिक मिलेंगे धैर्य से दिन बिताएं यात्रा से बचे सेहत थोड़ी बहुत नरम रहेगी।

 शुभ अंक: 5
 शुभ रंग: हरा
उपाय: आज गणेशजी के मंत्र ओम गं गणपतये नमः का जप

कर्क (Cancer) : भावना | सुरक्षा | संवेदनशीलता(ह, हे, हो, डा, ही, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में प्रगति दिलाने वाला है। आपको आज अपनी योजना और परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आप आज अपनी ऊर्जा और साहसिक निर्णय से भी लाभ ले पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कारोबार में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। आपको आज अपनी रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। लेकिन सलाह है कि आज आप जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचें।

 शुभ अंक: 1
 शुभ रंग: गुलाबी 
 उपाय: आज रुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए

सिंह (Leo) : गौरव | आत्मविश्वास | चमक (म, मे, मी, टे, टा, टी)

आज का दिन भी उदासीनता में बीतेगा। व्यावसायिक मति एवं बाजार की जानकारी होने के बाद भी जिस कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे धन अथवा अन्य किसी अभाव के कारण गति नही दे पाएंगे फिर भी जोड़ तोड़ कर धन लाभ कही न कही से अवश्य होगा लेकिन अनैतिक कार्यो में खर्च होने से बचत नही हो सकेगी उलटे संचित धन में कमी आएगी। अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य आज टालना ही बेहतर रहेगा अथवा दोपहर के बाद करने पर हानि की संभावना कम रहेगी। घरेलू वातावरण आशानुकूल मिलने से राहत रहेगी परिजन हर कार्य मे सहयोग के लिये तैयार रहेंगे। दुर्घटना के योग भी है सावधान रहें। स्वास्थ्य में दिन भर गिरावट रहेगी लेकिन संध्या बाद सुधार आएगा।
 शुभ अंक: 3
 शुभ रंग: लाल 
 उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या (Virgo) : विश्लेषण | शुद्धता | सेवा (प, ष, ण, पे, पो, प)

आज के दिन आपके दिमाग मे उथल पुथल लगी रहेगी किसी पुराने कार्य सफलता को लेकर अंदर से बेचैन रहेंगे लेकिन गुप्त होने के कारण प्रदर्शन भी नही कर पाएंगे। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन सजह मिल जाएगा फिर भी किसी बड़ी योजना को लेकर छोटे मोटे लाभ से संतुष्ट नही होंगे। कार्य क्षेत्र पर चतुराई का परिचय देंगे जिससे कुछ समय के लिये प्रेमीजन आपके खिलाफ भी होगे स्वतः ही सामान्य भी हो जाएंगे। नौकरी पेशाओ के लिये आज का दिन कोई नई दुविधा लाएगा पर साथ ही लाभ भी मिलने से ज्यादा अखरेगा नही। घर मे सुखशांति रहेगी किसी पर्यटक अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा के लिये योजना बनाएंगे। सर्दी से बचना आवश्यक है जुखाम आदि से परेशानी हो सकती है।

 शुभ अंक: 5 
 शुभ रंग: पीला 
उपाय: आपको आज गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए

तुला (Libra) : संतुलन | सौंदर्य | रिश्ते (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

आज का दिन कुछ उतार चढ़ाव भरा रहेगा। दिन के आरंभ से ही मन वर्जित कार्यो में रुचि लेगा आज लोग जिस कार्य को करने के लिये मना करेंगे आपको वही काम करना पसंद आएगा जिससे परिजन अथवा किसी अन्य से डांट फटकार भी सुनने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर ही काम करेंगे फिर भी कम समय मे अन्य की तुलना में अधिक लाभ कमा लेंगे। आज आपके शत्रु पक्ष में वृद्धि के योग भी है इसके जिम्मेदार भी आप स्वयं ही होंगे लेकिन फिर भी आपका पलड़ा भारी रहेगा विरोधी चाहकर भी अहित नही कर पाएंगे। लोहे संबंधित व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन दुर्घटना के योग भी है सावधान रहें। घर मे आपके पल पल बदलते स्वभाव से थोड़ी बहुत नोकझोंक होगी। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।

 शुभ अंक: 4
 शुभ रंग: गुलाबी
 उपाय: आपको आज दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक (Scorpio) : गहराई | रहस्य | जुनून (लो, ने, नी, नू, या, यी)
आज का दिन कुछेक विषयो को छोड़ आपके पक्ष में ही रहेगा। सेहत में नरमी रहने के बाद भी दैनिक अथवा अन्य कार्यो को थोड़े बहुत विलंब के बाद पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक व्यवहार का भी आज विशेष लाभ मिलेगा जब भी दुविधा में फंसे नजर आएंगे किसी न किसी का सहयोग मिल जायेगा नौकरी पेशाओ को आज अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में परेशानी आएगी अतिरिक्त भागदौड़ करने के बाद भी काम मे नुक्स निकालेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य से अधिक उत्तम रहेगा आय के साथ अतिरिक्त खर्च भी लगे रहेंगे फिर भी संतुलन बना रहेगा। आज किसी सामाजिक व्यवहार का मान रखने के लिये यात्रा करनी पड़ेगी इसमें धन खर्च तो होगा लेकिन प्रतिष्ठा मिलने से अखरेगा नही। घर मे थोड़ी बहुत खींचतान के बाद भी आनंद आएगा।

 शुभ अंक: 7
 शुभ रंग: गहरा लाल
 उपाय: नारायण कवच का पाठ लाभदायक होगा।

धनु (Sagittarius) : स्वतंत्रता | दर्शन | यात्रा (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

आज के दिन आपके अंदर पराक्रम शक्ति प्रबल रहेगी एवं भाग्य का भी साथ ठीक मिलने से किसी भी कार्यो में ज्यादा माथापच्ची नही करनी पड़ेगी। लेकिन छोटे भाई बहनों को दबाना आपके व्यक्तित्त्व पर विपरीत प्रभाव डालेगा। आज सभी को साथ लेकर चलने में ही भलाई है वरना घरेलू कलह सार्वजनिक होने पर बदनामी का भय है। व्यवसाय से आय के अवसर कई बार मिलेंगे धन लाभ ठीक ठाक होगा परन्तु खर्च भी साथ लगे रहने से कुछ हाथ नही लगेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा भागीदारों से विवाद होने की संभावना है शांति से काम ले इसका समय व्यर्थ के अलावा और कुछ निष्कर्ष नही निकलेगा। संध्या बाद अनैतिक कार्यो की ओर प्रवृत्त होंगे यात्रा की योजना बनेगी।

 शुभ अंक: 4
 शुभ रंग: पीला
उपाय:श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें

मकर (Capricorn) : महत्त्वाकांक्षा | अनुशासन | सफलता (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

आज का दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा सेहत पुरानी बीमारी को छोड़ ठीक ही रहेगी लेकिन फिर भी स्वभाव किसी न किसी कारण से चिड़चिड़ा रहेगा घर के बड़े लोगो का व्यवहार आज कम ही पसंद आएगा। माता के सुख में भी आज कमी अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन आज व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से पैतृक धन अथवा पिता के सहयोग की अन्य किसी रूप में आवश्यकता पड़ेगी इसलिये व्यवहार में विनम्रता रखे अन्यथा उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। सरकारी कार्यो को भी प्राथमिकता दें आज लापरवाही करने पर लंबे समय के लिये लटक सकते है। व्यवहारिकता कम रहने के कारण दिन से उचित लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी धन की आमद संतोष जनक हो जाएगी।

 शुभ अंक: 8
 शुभ रंग: पीला 
 उपाय: शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें

कुंभ (Aquarius) : विचारशील | अलग | आविष्कारक  (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। आज आप जिसभी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे सेहत की नरमी आलस्य प्रमाद फैलाएंगी जिससे कोई भी कार्य नियत समय पर सम्पन्न नही कर सकेंगे घर अथवा कार्य क्षेत्र पर इस कारण किसी की आलोचना सहनी पडेगी। व्यवसाय से आज ज्यादा लाभ की संभावना ना होने पर भी कम समय मे अधिक लाभ पाने की लालसा में कोई अनैतिक कार्य भी कर सकते है लेकिन आत्म निर्भर रहने के कारण व्यर्थ के झमेलों से बचे रहेंगे फिर भी जोखिम वाले  कार्यो से आज बचकर रहे शारीरिक अथवा धन हानि हो सकती है। संध्या का समय मायूस करेगा धैर्य से काम लें कल से स्थिति सुधरेगी।

 शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद 
 उपाय: पीले चंदन का तिलक लगाएं

मीन (Pisces) : कल्पनाशील | सहानुभूति | स्वप्नदर्शी (दी, चा, ची, झ, दो, दू)

आज आपकी दिनचर्या चाहकर भी व्यवस्थित नही हो सकेगी मन मे काफी कुछ सोच कर रखेंगे लेकिन अंत समय मे ही विचार किये कार्य निरस्त कर अन्य कार्यो में लगना पड़ेगा। आज आपकी मानसिकता भी व्यवसायी रहेगी प्रत्येक कार्य मे हानि लाभ देखकर ही चलेंगे कार्य अथवा अन्य किसी क्षेत्र से आशा ना होने के बाद भी अकस्मात लाभ होने पर उत्साह बढ़ेगा फिर भी आर्थिक स्थिति से संतोष नही होगा ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के चक्कर मे सेहत की अनदेखी करेंगे जो बाद महंगी पड़ेगी। दिन भर छुट पुट खर्च लगे रहेगें लेकिन संध्या बाद बड़ा खर्च करने की योजना बनेगी। घर मे भी छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी। यात्रा में वाहनादि से सावधानी रखें।

 शुभ अंक: 3 
 शुभ रंग: पीला 
 उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें

🌻गुरुवार, ०८ मई २०२५🌻
(विक्रम संवत 2082, कालयुक्त | शक संवत 1947, विश्वावसु)
पूर्णिमांत एवं अमांत दोनों कैलेंडरों के अनुसार: वैशाख मास )

        

सूर्योदय: 🌄 ०५:४७

सूर्यास्त: 🌅 ०६:५९

चन्द्रोदय: 🌝 १५:१७

चन्द्रास्त: 🌜२७:२५

अयन 🌖 उत्तरायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🌞 ग्रीष्म 

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)

मास 👉 वैशाख 

पक्ष 👉 शुक्ल 

तिथि 👉 एकादशी (१२:२९ से द्वादशी)

नक्षत्र 👉 उत्तराफाल्गुनी (२१:०६ से हस्त)

योग 👉 हर्षण (२५:५७ से वज्र)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१२:२९ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (२५:४१ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥ 

🌖🌗🌖🌗

सूर्य   🌟 मेष 

चंद्र    🌟 कन्या 

मंगल 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध   🌟 मेष (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु   🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शुक्र  🌟 मीन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि  🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)

राहु   🌟 मीन 

केतु   🌟 कन्या   

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४६ से १२:४१

अमृत काल 👉 १३:०३ से १४:५१

विजय मुहूर्त 👉 १४:२९ से १५:२३

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५८ से १९:१९

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५९ से २०:०२

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५२ से २४:३४

राहुकाल 👉 १३:५५ से १५:३६

राहुवास 👉 दक्षिण

यमगण्ड 👉 ०५:२८ से ०७:०९

दुर्मुहूर्त 👉 ०९:५८ से १०:५२

होमाहुति 👉 शनि

दिशा शूल 👉 दक्षिण

नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (२१:०६ तक)

अग्निवास 👉 आकाश 

भद्रावास 👉 पाताल (१२:२९ तक)

चन्द्रवास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 क्रीड़ा में (१२:२९ से कैलाश पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ – शुभ      २ – रोग

३ – उद्वेग     ४ – चर

५ – लाभ     ६ – अमृत

७ – काल     ८ – शुभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ – अमृत     २ – चर

३ – रोग        ४ – काल

५ – लाभ      ६ – उद्वेग

७ – शुभ       ८ – अमृत

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

दक्षिण-पूर्व  (दही का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

मोहिनी एकादशी व्रत (सबका), परशुराम द्वादशी, राधा रूकमणी द्वादशी, श्री हित हरिवंश जयन्ती, विवाहादि मुहूर्त सिंह-वृश्चिक ल० (दोपहर १२:३० से रात्रि ०९:०५ तक), उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:४३ से दोपहर १२:२३ तक, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+गृह प्रवेश मुहूर्त+विद्या एवं अक्षरारम्भ मुहूर्त+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०५:४७ से प्रातः ०७:२४ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २१:०६ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (प, पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (पू, ष) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

मेष – २८:२० से ०५:५३

वृषभ – ०५:५३ से ०७:४८

मिथुन – ०७:४८ से १०:०३

कर्क – १०:०३ से १२:२५

सिंह – १२:२५ से १४:४४

कन्या – १४:४४ से १७:०१

तुला – १७:०१ से १९:२२

वृश्चिक – १९:२२ से २१:४२

धनु – २१:४२ से २३:४५

मकर – २३:४५ से २५:२६+

कुम्भ – २५:२६+ से २६:५२+

मीन – २६:५२+ से २८:१६+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

अग्नि पञ्चक – ०५:२८ से ०५:५३

शुभ मुहूर्त – ०५:५३ से ०७:४८

रज पञ्चक – ०७:४८ से १०:०३

शुभ मुहूर्त – १०:०३ से १२:२५

चोर पञ्चक – १२:२५ से १२:२९

शुभ मुहूर्त – १२:२९ से १४:४४

रोग पञ्चक – १४:४४ से १७:०१

शुभ मुहूर्त – १७:०१ से १९:२२

मृत्यु पञ्चक – १९:२२ से २१:०६

अग्नि पञ्चक – २१:०६ से २१:४२

शुभ मुहूर्त – २१:४२ से २३:४५

रज पञ्चक – २३:४५ से २५:२६+

शुभ मुहूर्त – २५:२६+ से २६:५२+

चोर पञ्चक – २६:५२+ से २८:१६+

रज पञ्चक – २८:१६+ से २९:२७+

🌹 Acharya Pt. Ashok Mishra, Mumbai 🌹
🌹 Mobile: 9870190475 🌹

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.