8th Pay Commission: पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
समान पेंशन, OPS बहाली और संशोधन सहित 11 मांगों की सूची भेजी
- 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स संगठन ने पीएम मोदी को सौंपा 11 मांगों वाला ज्ञापन
- 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन संशोधन को आयोग के कार्यक्षेत्र में शामिल करने की मांग
- पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली, 50% DA/DR का मूल वेतन व पेंशन में विलय, और CGHS मेडिकल सुविधाओं में सुधार की सिफारिश
- पेंशन कम्युशन की अवधि घटाने, महंगाई भत्ता जोड़ने, पेंशन समानता और मेडिकल अलाउंस बढ़ाने जैसी मांगें भी उठाईं
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 नवंबर: देशभर के लाखों पेंशनभोगियों की निगाहें 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) पर टिकी हैं। इसी क्रम में ‘फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन्स’ (FCPA) ने 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11 प्रमुख मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा है।
मुख्य निर्णायक आग्रह—1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स की पेंशन संशोधन को ToR (Terms of Reference) में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि नए–पुराने रिटायरियों में भेदभाव खत्म हो। OPS बहाली और NPS-UPS प्रणाली बंद करने के साथ, बैंक, BSNL/MTNL, स्वायत्त निकाय कर्मचारियों की पेंशन एकसमान व समयपर अपडेट करने की वकालत की गई है।
50% DA/DR को मूल वेतन/पेंशन में मिलाने, CGHS मेडिकल सुविधा का विस्तार, पेंशन कम्युशन पुनःस्थापन अवधि घटाने और मेडिकल अलाउंस बढ़ाने की भी सिफारिश है।
संगठन ने समान पद वाले सेवानिवृत्तों के लिए रिटायरमेंट तिथि का आधार मानकर होने वाला भेदभाव पूरी तरह खत्म करने की जोरदार वकालत की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.