समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 फरवरी।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर जलालाबाद में कुछ लोगों ने हमला किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि यहां अकाली दल-कांग्रेसी वर्करों के बीच जमकर झड़प हुई और कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है। हमले में शिरोमणि अकाली दल की एक गाड़ी और कांग्रेस नेताओं के काफिले की दो गाडिय़ों को नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक दोनो पार्टियों में झड़प नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हुई। इस घटना के कारण नामांकन का कार्य घंटों रूका रहा और अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है और घटना की जांच की जा रही है।
#WATCH | Shiromani Akali Dal (SAD) president Sukhbir Singh Badal's vehicle attacked in Jalalabad, Punjab.
(Note: Strong language) pic.twitter.com/kH9HWL9ZPg
— ANI (@ANI) February 2, 2021
दरअसल नगर कौंसिल चुनाव को लेकर जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने जा रहे थे कि नामांकन में मौजूद रहने के लिए पहुंचे पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि अकाली वर्करों व कांग्रेसी वर्करों के बीच भिड़ंत हो गई और इसी दौरान कुछ लोगों ने सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला कर दिया।
कुछ लोगों ने सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी में तोड़ फोड़ की तो वहीं कई राउंड फायरिंग भी हुई।
Comments are closed.