दिल्ली एयरपोर्ट पर तूफान के कारण तीन एयर इंडिया विमानों को नुकसान

  • तीन एयर इंडिया के नैरबॉडी विमान प्रभावित हुए।
  • दो विमानों को कुछ दिनों में सेवा में वापस आने की उम्मीद है।
  • एक विमान को गंभीर नुकसान हुआ है, जिससे वह लंबे समय तक ग्राउंडेड रह सकता है।
  • उपकरणों में स्टेप लैडर और ट्रेसल्स शामिल थे, जो एयर इंडिया और इंडिगो की ग्राउंड हैंडलिंग टीमों के थे।

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली 8 जून : दिल्ली  के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर रविवार को तेज़ हवा और भारी बारिश के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण टूटकर एयर इंडिया के तीन विमान से टकरा गए।

यह घटना टर्मिनल 2 के पास लगभग शाम 4:40 बजे हुई। आगे की कार्यवाही एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान की भरपाई के लिए कदम उठा रहे हैं। प्रभावित विमानों की मरम्मत पर तेजी से काम किया जा रहा है।

मौसम की भूमिका – तूफानी मौसम ने उपकरणों को उनकी जगह से हटा दिया, जिससे वे विमानों से टकरा गए। इस अप्रत्याशित तूफान ने हवाई अड्डे पर हड़कंप मचा दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.