- CJP प्रदर्शन के चलते 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद
- DMRC ने लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय समेत कई स्टेशन बंद किए
- दोपहर में अचानक न्यू दिल्ली मेट्रो स्टेशन का गेट भी बंद किया गया, इंटरचेंज सुविधा रोकी गई
- दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
- यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली : 25 जुलाई राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी CJP प्रदर्शन के कारण आज शनिवार को भी 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है, जिससे यात्रियों को खासा असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
यह तीसरा दिन है जब सुरक्षा कारणों से इतने अधिक मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। DMRC और पुलिस ने यात्रियों से संयम बरतने और वैकल्पिक यातायात साधन का इस्तेमाल करने की अपील की है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.