CBI आरोपपत्र से खुलासा—NEET-UG 2026 पेपर लीक के मुख्य स्रोत

  • CBI आरोपपत्र से खुलासा—NEET-UG 2026 पेपर लीक के मुख्य स्रोत NTA के तीन विषय विशेषज्ञ थे।
  • रसायन, जीवविज्ञान और भौतिकी के एक्सपर्ट्स ने पेपर तैयार करते वक्त गोपनीय सामग्री बाहर निकाली।
  • CBI के मुताबिक, इन विशेषज्ञों ने काम के बाद पुणे लौटकर अभ्यर्थियों को कोचिंग दी, जो नियमों के खिलाफ।
  • NTA की सुरक्षा प्रक्रिया में तलाशी, CCTV निगरानी जैसी बुनियादी कमियां मिलीं।
  • पेपर लीक के बाद NTA ने परीक्षाओं को फुलप्रूफ बनाने के लिए नई विशेषज्ञ भर्ती और सुरक्षा कड़ी करने का फैसला लिया है

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 8 अगस्त : NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट ने परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर सुरक्षा चूक का पर्दाफाश किया है।

जांच के मुताबिक, NTA के तीन विषय विशेषज्ञों ने पेपर तैयार करने, अनुवाद और बैक-ट्रांसलेशन के दौरान गोपनीय प्रश्न सामग्री बाहर निकाली।
CBI ने बताया कि ये विशेषज्ञ काम के बाद पुणे लौटकर विशेष कोचिंग सेंटरों में पढ़ाते थे, जबकि NTA के नियमों के अनुसार उन्हें ये अनुमति नहीं थी।
चार्जशीट में NTA की सुरक्षा में तलाशी और CCTV जैसी कमियां उजागर हुई हैं।
पेपर लीक के बाद NTA अब भर्ती और सुरक्षा प्रक्रियाएं और कड़ी करने की तैयारी में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.