भारत-जापान 2+2 संवाद

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे टोक्यो में सह-अध्यक्षता

  • टोक्यो में भारत-जापान चौथा फॉरेन व डिफेंस मिनिस्टर्स ‘2+2 डायलॉग’ आज, दोनों देशों के डिप्लोमैट्स व रक्षा मंत्रियों की भागीदारी
  • भारतीय पक्ष से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जापानी पक्ष से विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी व रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ूमी करेंगे सह-अध्यक्षता
  • बैठक में सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, क्लीन एनर्जी, उन्नत निर्माण एवं रक्षा सहयोग पर फोकस
  • वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर ट्रस्टेड पार्टनरशिप, सप्लाई चेन डाइवर्सिफिकेशन पर भी चर्चा

समग्र समाचार सेवा

टोक्यो/नई दिल्ली, 19 नवंबर: भारत और जापान के बीच आज टोक्यो में चौथे ‘2+2 संवाद’ (Foreign & Defence Ministers’ Dialogue) की मेजबानी हो रही है। इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करते हुए, अपने जापानी समकक्षों—विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ूमी के साथ द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

इससे पहले, ‘रायसीना टोक्यो 2026’ के उद्घाटन सत्र में डॉ. जयशंकर ने सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, क्लीन एनर्जी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस जैसे क्षेत्रों में भारत-जापान सहयोग को और गहरा करने का आह्वान किया। उन्होंने ट्रस्टेड पार्टनरशिप, डायवर्सिफाइड सप्लाई चेन और राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

डॉ. जयशंकर ने कल दिल्ली में आयोजित 9वें ‘इंडिया-जापान इंडो-पैसिफिक फोरम’ को वीडियो संदेश के ज़रिए संबोधित करते हुए, भारत-जापान को हिंद-प्रशांत में स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित क्षेत्र के लिए अपरिहार्य भागीदार बताया। उन्होंने भरोसे, सद्भावना और साझा रणनीतिक दृष्टि पर आधारित ‘विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी’ को दोनों देशों और व्यापक विश्व के लिए शांति, स्थिरता और समृद्धि का आधार बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.