सुरक्षा कारणों से IndiGo ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम के लिए उड़ानें रद्द

सभी उड़ानें 30 नवम्बर तक की

  • वर्त्तमान सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर IndiGo ने सऊदी अरब के चार बड़े शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानों को 30 नवंबर तक स्थगित किया
  • जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम जाने-आने वाली कोई भी फ्लाइट अब 30 नवंबर तक उपलब्ध नहीं
  • एयरलाइन द्वारा प्रभावित यात्रियों को व्यक्तिगत संदेश भेजकर सूचित किया गया, हर तरह की सहायता का आश्वासन
  • IndiGo ने कहा—यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता
  • फैसला तब आया जब यमन के हौथी विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर मिसाइल हमले की घटनाओं के बाद सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं
  • सऊदी प्रशासन ने दक्षिणी इलाकों—अबहा सिटी और खमीस मुशैत के लिए आपातकालीन अलर्ट भी जारी किए थे, जो अब हटा लिए गए

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 19 नवंबर: इंडिगो (IndiGo) एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों के चलते जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम के लिए सभी उड़ानें 30 नवंबर तक रद्द करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने बताया कि वर्त्तमान अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी प्रभावित यात्रियों को पंजीकृत मोबाइल/ई-मेल पर सूचना भेजी जा रही है और आवश्यक सहायता दी जाएगी।

इंडिगो ने कहा है कि फ्लाइट ऑपरेशन दोबारा शुरू होने के बारे में यात्रियों को समय रहते सूचित किया जाएगा। एयरलाइन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बताई गई है।

यह निर्णय उस समय आया है जब हाल ही में सऊदी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन के हौथी विद्रोहियों द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट किया। सऊदी प्रशासन ने दक्षिण-पश्चिम इलाके में आपातकालीन चेतावनियां भी जारी की थीं, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.