- नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा FICCI का वार्षिक सम्मलेन व सभा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे; 2,500 से अधिक प्रतिनिधि, उद्योग नेता, सीईओ, राजदूत, नीति-निर्माता होंगे शामिल
- सम्मेलन का मुख्य विषय ‘इंडिया 2047’, भारत की आर्थिक और औद्योगिक दिशा पर फोकस
- वर्ष 2026–27 FICCI के लिए शताब्दी वर्ष, 7 अप्रैल 2027 को 100 साल पूरे करेगा प्रतिष्ठित संगठन
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (FICCI) की वार्षिक आम सभा और सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी उद्योग जगत के दिग्गजों, नीति निर्माताओं, राजदूतों और 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
सभा का थीम ‘इंडिया 2047’ रखा गया है, जिसमें भारत की औद्योगिक, आर्थिक और वैश्विक दिशा पर गहन चर्चा होगी। सम्मेलन में उद्योग और नीति विशेषज्ञ देश के विकास रोडमैप पर मंथन करेंगे।
FICCI संगठन के लिए वर्ष 2026–27 ऐतिहासिक है, क्योंकि 7 अप्रैल 2027 को यह प्रतिष्ठित संस्था अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगी। शताब्दी वर्ष में आयोजित यह सभा न केवल अर्थव्यवस्था, बल्कि उद्योग-जगत के लिए भी नई राह खोल सकती है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.