मिस यूनिवर्स 2026: जेनिफर बैरेटो बनीं नई मिस यूनिवर्स

शानदार जवाब और हीरे जड़े ताज के साथ रचा इतिहास

  • प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स 2026 का ताज जीता, 3,150 हीरों से जड़ा ‘डायमंड एडिशन’ ताज
  • डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप, वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकंड रनर-अप रहीं
  • ग्रांड फिनाले में जेनिफर के लीडरशिप को लेकर दिये जवाब ने पलटी पूरी बाज़ी
  • आयोजन के दौरान 15 देशों की प्रतिभागी विवाद या वीजा दिक्कतों के चलते बाहर, मेजबानी 2027 में वियतनाम के पास

समग्र समाचार सेवा

सैन जुआन/नई दिल्ली, 25 नवंबर:अंतरराष्ट्रीय ग्लैमर मंच पर इस साल दुनिया ने अपनी नई मिस यूनिवर्स के रूप में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो को चुना है। सैन जुआन के जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में हुए 75वें ‘डायमंड एडिशन’ ग्रैंड फिनाले में मैक्सिको की पूर्व विजेता फातिमा बॉश ने उन्हें 3,150 हीरों से सजा ऐतिहासिक ताज पहनाया।
प्रतियोगिता का निर्णायक मोड़ तब आया जब फिनाले में टॉप-5 अभियर्थियों से पूछा गया कि “आज के युग में दुनिया को अपने लीडर्स से सबसे ज्यादा किस गुण की आवश्यकता है?”—जेनिफर ने बेहद संयमित व संवेदनशील जवाब दिया कि आज दुनिया को ऐसे लीडर्स चाहिए जो पेशेवर होने के साथ भावनाओं व दूसरों के दर्द को समझ सकें और अपने उसूलों पर डटे रहें।
डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकंड रनर-अप रहीं। पांच फाइनलिस्ट में फिलीपींस और न्यूजीलैंड की सुंदरियां भी शामिल रहीं।
प्रतियोगिता में इस बार 130 से ज्यादा देशों की भागीदारी रही, लेकिन विवाद, स्वास्थ्य, फ्रेंचाइजी और वीजा दिक्कतों के कारण 15 देश बीच में ही बाहर हो गए। ताज जीतने के बाद जेनिफर ने भरोसा जताया कि वह दुनियाभर के समुदायों की वास्तविक ज़रूरतों के लिए नेटवर्क बनाकर काम करेंगी।
मिस यूनिवर्स 2027 की मेजबानी वियतनाम करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.