विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर : भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक

बोले—2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मुहिम में डेनमार्क अहम साझेदार

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बोले—2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मुहिम में डेनमार्क अहम साझेदार
  • भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की 5वीं बैठक में हरित रणनीतिक साझेदारी, जल, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर जोर
  • स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान, तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण में सहयोग से द्विपक्षीय संबंध हुए मजबूत
  • डॉ. जयशंकर ने भारत-यूरोपीय संघ एफटीए को अंतिम रूप दिलाने में डेनमार्क के समर्थन की सराहना की

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 28 नवंबर: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक में कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए डेनमार्क एक अत्यंत महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने बताया कि हरित रणनीतिक साझेदारी ने दोनों देशों के आर्थिक, वैज्ञानिक और टेक्नोलॉजी सेक्टर को जोड़कर द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई दी है।
डॉ. जयशंकर ने विशेष रूप से जल, अक्षय ऊर्जा, बिजली, पर्यावरण-अनुकूल शिपिंग, स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि क्षेत्र में मिलकर सहयोग बढ़ाने की चर्चा की। उन्होंने विज्ञान और तकनीक में साझेदारी से भी भारत-डेनमार्क संबंधों को नई मजबूती मिलने की बात कही।
उन्होंने डेनमार्क द्वारा भारत-यूरोपीय संघ व्यापक साझेदारी और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के समर्थन की भी प्रशंसा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.