12 बजे तक 21 फीसदी मतदान, गाजियाबाद में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, फर्जी वोटिंग का आरोप

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। पहले दो घंटे में वोटिंग की रफ्तार धीमी दिखी। सुबह 9 बजे तक सिर्फ 7.95 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 12 बजे तक सात विधानसभाओं में 21.62 फीसदी मतदान हो चुका है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगीं है। सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे हैं चेयरमैन रीना भाटी ने अमरपाल शर्मा से जान का ख़तरा बताया और कहा कि कुछ लोग मतदान स्थल पर हथियार लिए बैठे थे, पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है, यह खोड़ा के गोल्डन पैलेस का मामला है।

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

गाजियाबाद के राजनगर में शिलर इंस्टीटूट मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। सांसद वीके सिंह राजनगर में मतदान करने पहुंचे। वहीं, रईसपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने पोलिंग बूथ 152 की ईवीएम मशीन खराब होने की प्रशासन से शिकायत की। सपा-रालोद प्रत्याशी ने कहा कि गठबंधन को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

सपा-रालोद प्रत्याशी ने किया मतदान

सपा-रालोद प्रत्याशी विशाल वर्मा ने उत्तम स्कूल में वोट दिया। खोड़ा के श्रीबीरबल सिंह हाई स्कूल मेन मार्केट में मतदान स्थल पर मतदान करने के बाद  क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने लोगों की उंगली पर निशान चेक किए। ग्रामीण विकास अधिकारी अस्मिता लाल और एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने खोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

90 वर्षीय राजकुमार त्रिखा ने डाला वोट

गाजियाबाद के राजनगर निवासी 90 वर्षीय राजकुमार त्रिखा ने 1952 में पहली बार दिल्ली में मताधिकार का इस्तेमाल किया था। त्रिखा आजादी के बाद से लगातार वोटिंग करते आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने मुद्दों पर बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने चलने में तकलीफ होने के बावजूद पोलिंग बूथ पर आकर मतदान किया। वहीं खुर्जा के जहांगीर पुर क्षेत्र के चिंगरावली गांव में 110 साल के चीतर सिंह और 106 साल के रेशमी देवी ने मतदान किया। दोनों बुजुर्ग दंपती आजादी के बाद से ही मतदान कर रहे हैं।

सुबह 12 बजे तक सात विधानसभाओं में 21.62 फीसदी हुआ मतदान

सिकंदराबाद:  21.79 फीसदी

बुलंदशहर: 20.57 फीसदी

स्याना: 21.39 फीसदी

अनूपशहर: 21.15 फीसदी

डिबाई: 19.69 फीसदी

शिकारपुर: 22.44 फीसदी

खुर्जा: 24.33 फीसदी

मथुरा जिले में सुबह 12 बजे तक मतदान प्रतिशत

छाता: 22.35

मांट: 21.15

गोवर्धन: 24.75

मथुरा: 15.60

बल्देव: 19.80

कुल मतदान प्रतिशत: 20.39

आगरा में 12 बजे तक 20.42 फीसद मतदानसबसे ज्यादा अब तक एत्मादपुर में वोट पड़े

एत्मादपुर-  29

आगरा छावनी- 18

आगरा दक्षिण- 17

आगरा उत्तर- 18.4

आगरा ग्रामीण- 21

फतेहपुर सीकरी- 18

खेरागढ़- 19.2

फतेहाबाद- 17.8

बाह- 23.7

11 जिलों में मतदान का प्रतिशत

आगरा में 11 बजे तक 20.42 प्रतिशत मतदान हुआ है।

अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

बागपत जिले में 11 बजे तक 22.77 फीसदी मतदान हुआ।

बुलंदशहर में 11 बजे तक 21.62 प्रतिशत मतदान हुआ

गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक 18.43 फीसदी मतदान हुआ।

गाजियाबाद जिले में 11 बजे तक 17.26 प्रतिशत मतदान हुआ।

हापुड़ जिले में 11 बजे तक 22.08 प्रतिशत मतदान

मथुरा जिले में 11 बजे तक 20.39 फीसदी मतदान हुआ है।

मेरठ जिले में 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मुजफ्फनगर जिले में 11 बजे तक 22.56 फीसदी मतदान हुआ है।

शामली जिले में 11 बजे 22.84 फीसदी मतदान हुआ है।

11 बजे तक औसत मतदान – 20.03 फीसदी

सपा प्रत्याशी की भाजपा नेता से कहासुनी

खोड़ा में आरके पब्लिक स्कूल में जायजा लेने पहुंचे सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा और भाजपा के चेयरमैन प्रतिनिधि योगेश भाटी के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान अमरपाल शर्मा ने भी कुछ लोगों पर अपने बस्ते छीनने का आरोप लगाया। जबकि चेयरमैन रीना भाटी ने भी फोन पर हमला करने का आरोप लगाया। इस सूचना पर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी पवन कुमार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया। स्थिति पूरी तरह से सामान्य सामान्य है।

 लोनी से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा ने डाला वोट

लोनी से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा ने मतदान किया। वहीं, गाजियाबाद के शंभू दयाल इंटर कॉलेज में गाजियाबाद विधानसभा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। इस कंट्रोल रूम से पूरे विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

किन्नर समाज के लोगों ने किया मतदान

किन्नर समाज के लोगों ने वसुंधरा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में मतदान किया। खोड़ा नगर पालिका के आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बुजुर्ग किशन देवी ने मतदान किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने उनका सहयोग किया। राजनगर की कुसुम गोयल ने डॉक्टर संतोष विद्या मंदिर स्कूल में मतदान किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की।

भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने पत्नी संग किया मतदान

भाजपा के मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने पत्नी संग मतदान किया। वहीं, गाजियाबाद में 1794 बूथों पर वेबकास्टिंग हो रही है। जिला मुख्यालय पर लगी एलईडी स्क्रीन पर कर्मचारी बूथों पर नजर रख रहे हैं। शहीद नगर में लुबिना ई नाम से किसी और ने वोट डाल दिया। इस पर उन्होंने खासी नाराजगी जाहिर की।

किसी और ने डाल दी नसीम की वोट

गाजियाबाद के सेठ मुकंद लाल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची 71 वर्षीय नसीम की पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाली जा चुकी थी, जिसको लेकर मतदाता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके द्वारा पोस्टल बैलट की मांग ही नहीं की गई थी। उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम से फर्जी तरीके से किसने पोस्टल बैलट दायर की है इसकी जांच कराई जाए।

Comments are closed.