बिसलेरी पर बैक्टीरिया विवाद, FSSAI ने कानूनी कार्रवाई शुरू की

  • फूड रेगुलेटर FSSAI ने पैकेज्ड वाटर ब्रांड बिसलेरी पर कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी, बंगाल व गोवा प्लांट से लिए गए नमूनों में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा मिली
  • पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित टेलीपारा प्लांट के नमूने को दोनों लैब में “अनसेफ” घोषित किया गया; अगस्त में एक बैच की बिक्री भी बंद कराई गई
  • कंपनी ने सफाई दी—हमारे स्वतंत्र लैब टेस्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली, FSSAI से गहन जांच की अपील की
  • FSSAI ने कहा—ब्रोमेट लिमिट और अन्य मानकों के उल्लंघन पर Food Safety Act, 2006 के तहत केस की अनुमति, इस साल कार्रवाई तेज

समग्र समाचार सेवा 
नई दिल्ली, 28 नवंबर: देश की सबसे बड़ी पैकेज्ड ड्रिंकिंग ब्रांड बिसलेरी इंटरनेशनल पर पश्चिम बंगाल और गोवा के प्लांट से लिए गए नमूनों में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाए जाने के बाद फूड सेफ्टी रेग्युलेटर FSSAI ने कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दे दी है। बिसलेरी के जलपाईगुड़ी (बंगाल) प्लांट से अगस्त 2026 में एक बैच का नमूना लिया गया, जो प्राइमरी और रिफरल टेस्ट लैब में फेल पाया गया। इसी तरह, गोवा प्लांट में भी हाल ही में टेस्ट में गड़बड़ी सामने आई है।
कंपनी ने सफाई में कहा कि उसका अपने स्तर पर FSSAI मान्यता प्राप्त निजी लैब में भी परीक्षण कराया गया था, जिसमें सैंपल सुरक्षित मिला। लेकिन FSSAI ने ब्रोमेट लिमिट और अन्य मानकों का उल्लंघन बताते हुए Food Safety Act, 2006 के तहत केस की अनुमति दी है। रेग्युलेटरी कार्रवाई के बाद बिसलेरी ने उक्त बैच को बाजार से वापस ले लिया है और FSSAI के साथ पूरा सहयोग देने का दावा किया है।
FSSAI ने हाल के समय में ऊर्जा ड्रिंक्स और एल्कोहल उत्पादों पर भी कार्रवाई तेज की है। बिसलेरी ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उसके उत्पाद सभी मानकों पर खरे हैं और उपभोक्ता सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.