समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,27 फरवरी। केंद्र सरकार ने दोषी ठहराए गए सांसदों और विधायकों पर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की याचिका का विरोध किया है। सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा कि निर्धारित अवधि की अयोग्यता (disqualification) एक संतुलित दंड प्रणाली का हिस्सा है, जो दोषियों को चुनाव लड़ने से रोकने के साथ-साथ उन्हें समाज में पुनः शामिल होने का अवसर भी देता है।
Comments are closed.