समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 दिसंबर।
सूचना एवं प्रचार निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर नलिन चौहान कल गुरुवार सुबह 11 बजे से लापता हैं। वह मोबाइल भी घर ही छोड़ गए हैं। कुछ दिन पहले वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
बता दें कि डिप्टी डायरेक्टर नलिन चौहान पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक भी हो गए थे। परिवार के लोगों ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने इस मामले में किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस की ओर से अब इस अधिकारी की कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड निकलवा कर मामले की जांच की जा रही है।
Comments are closed.