राज्यपाल ने महिला महाविद्यालय भिलाई के प्रतिनिधिमण्डल के समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

समग्र समाचार सेवा

रायपूर, 11जनवरी।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में महिला महाविद्यालय भिलाई की प्राचार्य डॉ. संध्या मदन मोहन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राज्यपाल ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि महिला महाविद्यालय प्रबंधन ने पिछले दिनों कुछ प्रोफेसरों को 65 वर्ष से पूर्व ही सेवानिवृत्त कर दिया, उन्हें इसकी पूर्व में सूचना भी नहीं दी गई, जबकि पूर्व में इस महाविद्यालय के अन्य प्रोफेसरों को 65 वर्ष पूर्ण करने पर ही सेवानिवृत्ति दिया गया। कुछ कार्यवाही होने पर बाद में प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसरों को ज्वाइनिंग दी गई परन्तु उन्हें प्रताड़ित किया जाता रहा है। उन्होंने राज्यपाल से उनकी समस्या के समाधान करने का आग्रह किया।

Comments are closed.