- कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में खराबी, इमरजेंसी घोषित।
- विमान में 224 लोग सवार थे; सभी सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतारे गए।
- रात 11:37 बजे सुरक्षित लैंडिंग के 10 मिनट बाद फुल इमरजेंसी हटा दी गई।
- ATC और एयरपोर्ट अधिकारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टला, कोई घायल नहीं।
समग्र समाचार सेवा
चेन्नई 12 अगस्त : मंगलवार रात कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-723 में लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित की और चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:37 बजे विमान को सुरक्षित उतारा गया।
विमान में सवार सभी 224 यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित रहे। 10 मिनट बाद एयरपोर्ट की फुल इमरजेंसी हटा दी गई और सभी गतिविधियां सामान्य हो गईं। एयरपोर्ट अधिकारियों और ATC की तेजी से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.