- राष्ट्रपति स्तर पर तय हुई भारतीय वस्तुओं को अमेरिकी बाजार में विशेष पहुंच
- प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते में भारत को टैरिफ में comparative advantage मिलेगा
- पहली बार भारत को अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में अधिक लाभ
- द्विपक्षीय व्यापार गहनता व नई टैरिफ नीति पर दोनों देशों की बातचीत जारी
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली/काहिरा, 15 नवंबर: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) के तहत भारतीय वस्तुओं को अमेरिकी बाजार में अन्य देशों के मुकाबले वरीयता और कम टैरिफ मिलेगा। यह आश्वासन वॉशिंगटन की ओर से भारत को दिया गया है।
दो दिवसीय मिस्र यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच पहले यह शीर्ष स्तर पर सहमति बन चुकी थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को मज़बूत करने, बाज़ार में नई संभावनाएँ तलाशने और आर्थिक सहयोग का दायरा बढ़ाने पर सहमति जाहिर की थी।
भारत और अमेरिका के बीच फरवरी में समझौते के पहले चरण का फ्रेमवर्क तय हुआ था, परन्तु अमेरिकी टैरिफ नीति में परिवर्तन और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श चलते उस पर अंतिम हस्ताक्षर नहीं हो पाए थे। अब दोनों देश वित्तीय वर्ष के अंत तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने की दिशा में अग्रसर हैं। अधिकारियों के अनुसार, फर्स्ट ट्रैंच और पूरी व्यापार नीति के लिए वार्ता जारी है; अंतिम टैरिफ छूट और प्रतिस्पर्धात्मक लाभ दोनों देशों की सहमति पर निर्भर करेगा।
व्यापारिक समझौतों को अतिरिक्त महत्व मिल गया है, क्योंकि हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रशासन द्वारा लागू Reciprocal Tariffs की वैधानिकता खारिज कर दी है। इसके बाद अमेरिका में नई टैरिफ पॉलिसी बनाने के लिए Trade Act के तहत वैकल्पिक विकल्प खोजे जा रहे हैं।
पीयूष गोयल की मिस्र यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाना है, जबकि भारत अमेरिका सहित अन्य प्रमुख व्यापार साझेदारों के साथ नई डील्स के लिए बातचीत कर रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.