समय रैना का कीर्तिमान: यूट्यूब मेंबरशिप में विश्व में पहले नंबर पर पहुंचे

1 मिलियन सब्सक्राइबर

  • कॉमेडियन समय रैना ने रचा इतिहास, दुनिया के पहले यूट्यूबर बने जिनके चैनल पर एक मिलियन मेंबरशिप
  • यूट्यूब और गूगल इंडिया ने ब्लॉग पोस्ट में इस उपलब्धि की पुष्टि, दर्शकों से गहरी कनेक्ट के लिए सराहना
  • हाल ही में ‘India’s Got Latent’ शो का दूसरा सीज़न भी यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ
  • जून 2026 में भारत में 1.2 मिलियन से अधिक फैंस ने चैनल मेंबरशिप खरीदी, सालाना 25% वृद्धि
  • मेंबरशिप सफलता के साथ समय रैना ने यूट्यूब को बड़ा डिजिटल हैंगआउट बना दिया

समग्र समाचार सेवा

चंडीगढ़, 27 नवंबर:कॉमेडियन और कंटेन्ट क्रिएटर समय रैना ने यूट्यूब की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। वे दुनियाभर में एक मिलियन (10 लाख) मेंबरशिप पाने वाले पहले यूट्यूबर बन गए हैं। यूट्यूब और गूगल इंडिया ने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में यह उपलब्धि कन्फर्म की और समय रैना को बेहतरीन कम्युनिटी बिल्डिंग और इनोवेशन के लिए बधाई दी।
हाल ही में ‘India’s Got Latent’ शो का दूसरा सीज़न खत्म हुआ, जिसे यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया। चैनल मेंबर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट भी उपलब्ध कराया गया।
गूगल के अनुसार, 2026 में भारत में यूट्यूब चैनल मेंबरशिप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी, जिससे भारतीय क्रिएटर्स की इनकम में भी 25% से ज्यादा सालाना वृद्धि दर्ज की गई।
यूट्यूब ने माना कि समय रैना का चैनल मिलेनियल डिजिटल जगत का एक बड़ा डेस्टिनेशन बन गया है, जहां हॉस्टिंग, कॉमेडी और ग्रैंडमास्टर चैस जैसे तमाम सेगमेंट्स का तालमेल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.