- श्रीलंका के एला रेलवे स्टेशन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
- शेनाज ट्रेजरी के “भारत सबसे गंदा देश” बयान पर छिड़ी बहस
- कई लोगों ने नागरिक जिम्मेदारी और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए
- अन्य यूजर्स ने भारत के साफ-सुथरे शहरों का उदाहरण देकर बयान का विरोध किया
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली 29 मई :सोशल मीडिया पर एक बार फिर भारत में साफ-सफाई और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। अभिनेत्री और ट्रैवल व्लॉगर शेनाज ट्रेजरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने श्रीलंका के एला रेलवे स्टेशन का जिक्र करते हुए भारत को “दुनिया का सबसे गंदा देश” बता दिया। उनके इस बयान ने इंटरनेट पर लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है।
वीडियो में शेनाज ट्रेजरी श्रीलंका के मशहूर एला रेलवे स्टेशन पर घूमती नजर आ रही हैं। स्टेशन की साफ-सफाई, व्यवस्थित माहौल और विदेशी पर्यटकों की मौजूदगी दिखाते हुए उन्होंने कहा, “सच मानिए, हम सबसे गंदा देश हैं।” बस इसी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
कई लोगों ने शेनाज की बात का समर्थन किया। उनका कहना था कि भारत में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना, थूकना और कचरा फेंकना आम बात बन चुकी है। यूजर्स ने लिखा कि लोग विदेशों में जाकर नियमों का पालन करते हैं, लेकिन अपने देश में वही जिम्मेदारी नहीं दिखाते। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि भारत के कई खूबसूरत पर्यटन स्थल गंदगी और खराब रखरखाव की वजह से अपनी पहचान खो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.